October 4, 2024

भव्य कलश व रथ की यात्रा गांव भ्रमण कर पहुंची कथा स्थल

0 कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर के निवास स्थल हरदीबाजार में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा शुरू
-विनोद उपाध्याय

कोरबा (हरदीबाजार)।
श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन कटघोरा विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर के निवास हरदीबाजार में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा से शुरू हुई। भव्य कलश व शोभायात्रा रथ के साथ आरंभ होकर ग्राम भ्रमण कर जल भर कर कथा स्थल पहुंची।
कलश शोभा यात्रा में श्रीमद् भागवत कथा विश्वविख्यात विद्वत्प्रवर डॉ. श्याम सुंदर पाराशर महाराज, पूर्व विधायक बोधराम कंवर, दयाराम कंवर, धनंजय कंवर, झलक, मदनमोहन सिंह, रामशरण कंवर, विजय भूषण कंवर, लोकेश, लेखपाल, शिवकंवर, प्रमीला कंवर, मीराकंवर, रमेश अहिर, पुष्पेंद्र शुक्ला, चंद्रहास राठौर, भैयाराम यादव, मनोरमा लकड़ा, कौशल श्रीवास, विजय जायसवाल, कदम यादव, रामकुमार कंवर, अशोक दुबे, राज जायसवाल, गोरेलाल यादव, सतीश शर्मा, अशोक मिश्रा, महेश वर्मा, कुलदीप तिवारी, गया चंद्रा, प्रदीप अग्रवाल, अंतराम डिक्सेना, प्रमोद राठौर, रहमान खान, निक्की कुकरेजा, ब्रिज कुंवर, भरत यादव, सोनू नामदेव, राजाराम राठौर, विनोद उपाध्याय, निलेंद्र राठौर, ओमप्रकाश उपाध्याय, लक्ष्मी बंजारे, बुंदराम कंवर, सत्या कंवर सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। कथा शाम 4 बजे से आरंभ होगी जो प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक जारी रहेगी।

Spread the word