मंजूषा पांडेय बालको की नई थाना प्रभारी

0 एसपी ने थानेदारों की पदस्थापना में किया फेरबदल
कोरबा।
जिला पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण ने थानेदारों की पदस्थापना में फेरबदल किया है। बालको थाना व साइबर सेल का प्रभार संभाल रहे निरीक्षक सनत सोनवानी को जिला विशेष शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर मंजूषा पांडेय बालको की नई थाना प्रभारी होंगी। इसी तरह तबादला से प्रभावित हरदीबाजार थाना प्रभारी एसआई मयंक मिश्रा की जगह सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन उपाध्याय, निरीक्षक मृत्युंजय पांडे को थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर व उपनिरीक्षक नवीन पटेल को प्रभारी सीएसईबी को पदस्थ किया गया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word