केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ खदानों में प्रदर्शन

कोरबा। संयुक्त केंद्रीय श्रमिक संगठन ने बुधवार को केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ महापड़ाव विरोध किया। जिले के गेवरा, दीपका, कुसमुंडा और कोरबा एरिया की खदानों में एचएमएस, एटक, सीटू, इंटक के पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में गेवरा प्रोजेक्ट श्रमिक चौक सीआईसीएफ बेरियर पर सैकड़ों कर्मचारियों ने हल्लाबोल प्रदर्शन किया। इसमें मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष एचएमएस रेशम लाल यादव, एससी मंसूरी सेक्रेटरी गेवरा, एटक श्रमिक संगठन से दीपक उपाध्याय, एलपी अगरिया, इंटक श्रमिक संगठन से देवेंद्र मिश्रा, गोपाल नारायण यादव, सीटू से अजय प्रताप सिंह, संतोष मिश्रा सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word