शांतिनगर शिव मंदिर में नागपंचमी व सावन सोमवार पर खीर-पूड़ी प्रसाद का किया गया वितरण

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
शांतिनगर हरदीबाजार में कंचन बाई राठौर की स्मृति में निर्मित शिव मंदिर में सोमवार को शिव भक्तों का पूजा अर्चना करने तांता लगा रहा। मंदिर प्रांगण में नागपंचमी व सावन सोमवार के विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं को खीर-पूड़ी प्रसाद का वितरण सुबह 11 से प्रारंभ हुआ जो शाम 4 बजे तक चलता रहा। मंदिर संयोजक राजाराम राठौर, जगदीश अग्रवाल, विनोद उपाध्याय, अन्नु राठौर, आदि राठौर, शांति साहू, कौशिल्या साहू, शशी पैंकरा, अमरीका राठौर, रश्मि राठौर, ममता राठौर, यशु, शिवम, कान्हा, बेबी, दद्दू ने शिव भक्तों को प्रसाद का वितरण किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word