April 11, 2026

कांग्रेस की राजनीति पर सीएम से हुई चर्चा : प्रशांत मिश्रा

कोरबा (पाली)। कांग्रेस में प्रदेश महासचिव बनने के बाद गौ सेवा आयोग सदस्य प्रशांत मिश्रा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। बीते दिवस संकल्प शिविर बिलासपुर में मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा किया। इतना ही नहीं हेलीकॉप्टर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के साथ राजनीतिक चर्चा की। उन्होंने बताया कि सीएम बघेल और प्रदेश अध्यक्ष बैज से बिलासपुर संभाग और सरगुजा संभाग के राजनैतिक हालात पर विशेष चर्चा हुई। कांग्रेस का लक्ष्य इन संभाग के सभी सीटों पर जीत का है। इसके लिए अभी से तैयारी आरंभ कर दी गई है। उनके द्वारा लगातार दौरा किया जा रहा है और कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने का काम किया जा रहा है। पाली-तानाखार के हालात पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में जो नाराजगी है, उसे समय रहते दूर कर लिया जाएगा। कोई भी कार्यकर्ता पार्टी फोरम में अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र है। सार्वजनिक मंच पर बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ranjan photo
Admin

Spread the word