April 14, 2026

आत्मानंद विद्यालय उतरदा में साप्ताहिक वॉल मैगजीन स्पर्श का किया गया विमोचन किया गया

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
विद्यालय के विभिन्न साधनों के साप्ताहिक गतिविधि के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उतरदा में अरपा सदन के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार वॉल मैगजीन स्पर्श का विमोचन संस्था के प्राचार्य पीपी अंचल ने किया। अरपा सदन के प्रभारी शिक्षिका निर्मला शर्मा तथा अन्य सदस्य नरेंद्र कुमार पाटले, राकेश टंडन, राजेंद्र कैवर्त, चांदनी सोनी के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने सदानवार प्रथम तथा उत्कृष्ट वॉल मैगजीन तैयार किया। इसमें कहानी, चुटकुले, विविध जानकारियां, चित्र, जनाऊला, सामाजिक जागरूकता संबंधित संदेश दिया।

वॉल मैगजीन के विमोचन के दौरान संस्था के उत्तम सिंह मरावी, घनश्याम प्रसाद भास्कर, ममता मांडले, सुधीर कुमार चंद्रा, वंदना लहरे पी खांडे, सीआर आदित्य, नित्यानंद नेटी, गौतम प्रसाद रात्रे, सीमा मिरी, मधु बनर्जी संतोष आर्मो सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विमोचन करते हुए संस्था के प्राचार्य अंचल ने कहा कि इस तरह वॉल मैगजीन के प्रकाशन से छात्र-छात्राओं के अंदर सृजनात्मक क्षमता का विकास होगा तथा बच्चों के अंतर्निहित गुणों की पहचान होगी, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास में योगदान होगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word