April 11, 2026

श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 16 सितंबर से

कोरबा। पितृमोक्ष गया श्रद्धांतर्गत श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन हाईस्कूल परिसर स्टेडियम ग्राउंड गोकुल धाम के पास कटघोरा में आयाजन किया गया है। देवकीनंदन ठाकुर महाराज व्यासपीठ को गरिमा प्रदान कर अमृत कथा का रसपान कराएंगे। 15 सितंबर दोपहर 2 बजे मां महागौरी मंदिर कारखाना एरिया से कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। 16 से 22 सितंबर तक भागवत कथा आयोजित है। दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक देवकीनंदन महाराज कथा का रसपान कराएंगे। 22 सितंबर को व्यासपूजन व पूर्णाहुति के साथ श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह को विराम दिया जाएगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word