March 18, 2026

वार्ड 25 बुधवारी में केंवट समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का राजस्व मंत्री जयसिंह रविवार को करेंगे लोकार्पण

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के बुधवारी बाजार के पास 24 सितंबर को दोपहर 2.30 बजे विधायक मद से वार्ड क्रमांक 25 अंतर्गत बुधवारी केंवट भवन के पास 12 लाख 48 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के गेस्ट ऑफ ऑनर में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर राजकिशोर प्रसाद करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्यामसुंदर सोनी, एमआईसी सदस्य, पार्षद व एल्डरमैन उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही साथ संध्या 6 बजे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नवनिर्मित अशोक वाटिका के प्रांगण में कोरबा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों का सपरिवार सम्मान राजस्व मंत्री की ओर से किया जाएगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word