February 26, 2026

राजधानी में एक ही दिन में 8 लोगों की मौत… कोरोना के लक्षण होने की बात से इलाके में दहशत

रायपुर । राजधानी के खमतराई इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ही दिन में 8 लोगों के मौत की खबर पहुंची. इलाके में दहशत का माहौल तो तब बना जब जानकारी मिली कि लोगों में कोरोना जैसे लक्षण पाए गए हैं. घटना बीते शनिवार की है, जिसमें बताया गया कि सभी मृतक किसी ना किसी बिमारी से जूझ रहे थे.

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले सभी 8 लोगों में सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षण थे. यही वजह है कि स्थानीय लोग मृतकों में कोरोना का खतरा बता रहे हैं. लोगों ने बताया कि इलाके में अब तक 50 से अधिक संक्रमित मिल चुके हैं. तीन दिन पहले ही इलाके में व्यापार करने वाले तेलीबांधा निवासी एक 42 साल के व्यक्ति की मौत हुई है. बताया गया कि सभी का अंतिम संस्कार खमतराई के स्थानीय मुक्तिधम में किया गया था. प्रत्येक की शव यात्रा में 20 से 50 लोग शामिल हुए थे. ऐसे में अब कोरोना का खतरा क्षेत्र में बढ़ने की आशंका नजर आ रही है.

दूसरी ओर CMHO  डॉ. मीरा बघेल ने इस इसकी संबंध में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है. उन्होंने बताया कि मौत की जानकारी मिली है. सभी किसी न किसी बिमारी से पीड़ित थे. स्वास्थ्य अमला भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी. वहीं रायपुर कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने कहा है कि क्षेत्र में सर्वे, टेस्ट कराया जा रहा है. स्वास्थ्य टीम को इलाके में भेजा जा रहा है. उन्होंने अपील की है कि लोगों को कोरोना के लक्षण दिखने पर जांच अवश्य कराएं.

इनकी हुई मौत

वार्ड-16 के संन्यासी पारा निवासी केटी राव (52), ओम नगर के घनश्याम परमार (42), सतनामी पारा निवासी विशंभर बंजारे (70), रामबती लहरे (65), ब्रह्मदाई पारा निवासी प्रेमलाल सिन्हा (40), कमला बाई पवार (60), श्रीनगर निवासी गोविंद राव (65) समेत एक अन्य की मौत होने बात पार्षद समेत रहवासियों ने कही है.

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word