कॉलेज चौक में श्रीमद् भागवत देवी भागवत कथा व दुर्गा पूजा उत्सव 15 अक्टूबर से

कोरबा (हरदीबाजार)। श्रीमद् भागवत देवी भागवत कथा एवं दुर्गा पूजा उत्सव कॉलेज चौक (पुराना दीपका रोड) हरदीबाजार में 15 अक्टूबर से भव्य कलश यात्रा से आरंभ होगा। उत्सव का समापन 24 अक्टूबर को पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा एवं प्रसाद वितरण से होगा। पुजन सुबह 8.30 से 10.30 तक एवं कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सांय 7 बजे तक होगी। कथा व्यास पीठ से राष्ट्रीय भागवताचार्य रमाकांत महाराज कथा श्रवण कराएंगे। दुर्गा पूजा उत्सव समिति इस धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी में जुटी है। साथ ही क्षेत्र व आसपास के सभी नागरिकों से कथा श्रवण करने व भोग भंडारे में शामिल होने का आग्रह किया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word