March 17, 2026

कोरबा। बालको इंदिरा मार्केट निवासी पूर्व निगम कर्मी रामकुमार तंबोली की धर्मपत्नी अमरिका तंबोली उम्र 75 वर्ष का बीती रात्रि निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। वे कांग्रेस नेता महेंद्र थवाईत, विनोद व योगेश की माता थीं। अपने पीछे तीन बेटे व दो बेटियां समेत नाती-पोतों से भरापूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गईं हैं। उनका अंतिम संस्कार सेक्टर-5 स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। इस मौके पर नगर के गणमान्य नागरिक, व्यावसायी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word