April 11, 2026

कोरबा। बालको से सेवानिवृत्त संजय नगर निवासी रामलाल राठौर उम्र 73 वर्ष का निधन रविवार सुबह हो गया है। वे पिछले कई दिन से अस्वस्थ चल रहे थे। रामलाल राठौर संतोष, अरुण, लोकेश्वर राठौर के पिता थे। वह अपने पीछे पत्नी सहित भरापूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को सेक्टर-2, काली मंदिर के पीछे दोंदरो रोड स्थित मुक्तिधाम में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। स्थानीय समेत विभिन्न समाज के लोगों ने स्व. रामलाल राठौर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word