मां सर्वमंगला का दर्शन कर जन-संपर्क पर निकले जयसिंह अग्रवाल

कोरबा। कोरबा शहर से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद सोमवार को जयसिंह अग्रवाल सपत्नीक रेणु अग्रवाल के साथ मां सर्वमंगला मंदिर पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना के बाद अग्रवाल अपने विधानसभा क्षेत्र के जनसंपर्क पर निकल पड़े।

उल्लेखनीय है कि अग्रवाल को 15 अक्टूबर को विधिवत रूप से कोरबा विधानसभा क्षेत्र का कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया है। जनसंपर्क के माध्यम से उन्होंने अपना चुनाव प्रचार अभियान भी प्रारंभ कर दिया है। इस अवसर पर मयंक पाण्डेय, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सपना चौहान, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, संतोष राठौर सहित कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word