केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बना हरदीबाजार बस स्टैंड का दुर्गा पंडाल आकर्षण का केंद्र

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
क्वांर नवरात्र पर्व पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना कर हरदीबाजार बस स्टैंड में मां दुर्गा उत्सव समिति पिछले पंद्रह वर्ष से अलग-अलग थीम में दुर्गा पंडाल का निर्माण कर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर रही है। वहीं इस क्वांर नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के लिए श्री केदारनाथ मंदिर के थीम पर पंडाल बनाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

आचार्य पंडित हीरा पांडेय महाराज रोजाना पूजा पाठ कर महाआरती स्तुति करा रहे हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि पूरे नौ दिन तक समिति की ओर से विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान में आदर्श आचार संहिता लगने पर भी शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुऐ क्षेत्र के भक्त इस महाआरती में शामिल हो रहे हैं। नवरात्र के तीसरे दिन मांदर की थाप पर सैकड़ों की संख्या में भक्त महाआरती में शामिल हुए। समिति के सदस्यों ने खीर, पूड़ी एवं खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word