पसान रेंज में हो रही पेड़ों की अवैध कटाई

कोरबा। वन विभाग की नाक के नीचे अवैध कटाई जारी है। पेड़ों के ठूंठ मौके पर देखे जा सकते हैं। लकड़ी तस्करों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद होते चले जा रहे हैं, जिससे व्यापक पैमाने पर हरियाली को नुकसान पहुंच रहा है।
कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में पेड़ों की अवैध कटाई हो रही है। इसकी भनक भी वन अमले को नहीं लग रही है। जंगल में कई जगह पेड़ों के ठूंठ बचे हैं। आसपास संचालित अवैध ईंटभ_े मैं लकड़ी को खपाने की आशंका है। पसान से ही लगे जंगल में बड़े पैमाने पर पेड़ के ठूंठ देखे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ईंट को पकाने के लिए इसके पहले भी पेड़ों की कटाई हो चुकी है, लेकिन अभी तक लकड़ी तस्कर पकड़े नहीं गए हैं। घने जंगल में लकड़ी तस्कर एक-एक पेड़ को अलग-अलग स्थान से काटते हैं, ताकि पता न चले।

ranjan photo
Admin

Spread the word