छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

0 17 दिसंबर को भानु प्रतापपुर में होगा प्रांतीय सम्मेलन
कोरबा।
छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ जिला कोरबा का दीपावली मिलन समारोह 26 नवंबर को संध्या 6 बजे पुरातत्व संग्रहालय घंटाघर कोरबा में अध्यक्ष आरके शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों को जानकारी दी गई कि 17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की पेंशनर दिवस समारोह भानु प्रतापपुर जिला कांकेर में आयोजित होगी। उक्त समारोह में शामिल होने वाले पेंशनर साथियों को अपनी सहमति तीन दिवस के अंदर ग्रुप में देने कहा गया, ताकि व्यवस्था सुनिश्चित किया जा सके।
समारोह में विशेष रूप से आरके शर्मा, प्यारेलाल चौधरी, जेपी श्रीवास्तव, गोपाल प्रसाद प्रजापति, नंदलाल वॉइसताले, आरएस यादव, केआर टंडन, एनके नामदेव, जेएस पोर्ते, आरएस गिरी, सुरेश कुमार द्विवेदी, प्यारेलाल चौहान, आरडी यादव, एसके बिस्वास, जगत राम यादव, एनके शर्मा, दीपचंद श्रीवास, एसएस तोमर आदि भारी संख्या में शामिल हुए।

ranjan photo
Admin

Spread the word