October 5, 2024

बालको टाउनशिप विद्यालय में मनाया गया वार्षिकोत्सव, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए अभिभावक

0 छात्र-छात्राओं को प्रदान किया गया उत्कृष्ट खेल पुरस्कार व प्रशस्ति प्रमाण पत्र
कोरबा।
बालको टाउनशिप अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्ट-2 के संबद्ध महाप्रबंधक मनोज कुमार रमैया, विशिष्ट अतिथि चंदन शर्मा, कपिल चन्द्राकर, उत्तम शर्मा, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंद्रमणि यादव, सचिव रविंद्र यादव, सहसचिव मीनेश्वर पेगू, कोषाध्यक्ष महेंद्र चंद्रा, सदस्य राम गोविंद बरेठ, मनेन्द्र कुर्रे, सीमा डहरिया, बिमला मार्को व प्राचार्या नीलम सिंह रहे।

सर्वप्रथम बच्चों ने अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। तत्पश्चात नए भवन का उद्घाटन अतिथियों ने किया। मंच पर अतिथियों का श्रीफल, शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। बच्चों ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्राचार्या नीलम सिंह ने शिक्षा के महत्व एवं शैक्षणिक सत्र 2022-23 का वार्षिक रिपोर्ट (प्रतिवेदन) की जानकारी दी। नर्सरी से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति को देख पालक मंत्र मुग्ध होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किए। तत्पश्चात् शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंद्रमणि यादव ने विशेष जानकारी दी। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट खेल पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के कक्षा दसवीं एवं 12वीं के प्रथम, द्वितीय, तृतीय विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में शिक्षा एवं खेलकूद के महत्व को समझाया। अंत में राष्ट्रगान के साथ वार्षिक उत्सव का समापन किया गया।

Spread the word