March 2, 2026

यश जायसवाल बने एचएमएस गेवरा क्षेत्रीय इकाई अध्यक्ष

कोरबा। कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) की गेवरा क्षेत्रीय इकाई का गठन कर महाप्रबंधक गेवरा को अवगत कराया गया है। नवीन कार्यकारिणी में एनसीएच में पदस्थ चीफ फार्माशिष्ट यश कुमार जायसवाल को अध्यक्ष और रविंद्र स्वर्णकार को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश्वर सिंह नर्मदा हैं, जबकि संगठन के सचिव सूर्यकांत रॉबिन्सन बनाये गए हैं। इनके अतिरिक्त विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई है।
एचएमएस के केंद्रीय अध्यक्ष रेशमलाल यादव ने संबंधित नियुक्तियां करने के साथ प्रबंधन को पूरी सूची भेज दी है। प्रबंधन से कहा गया है कि क्षेत्रीय इकाई स्तर पर औद्योगिक संबंध के तहत चर्चा एवं वार्ता के लिए इन पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाए, जिससे शेड्यूल के अंतर्गत कामकाज हो सके। एचएमएस के क्षेत्रीय अध्यक्ष यश जायसवाल ने अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता जताने के साथ नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूरी प्रतिबद्धता के साथ संगठन और कर्मचारी हित में कार्य संपादित किया जाएगा। इकाई गठन पर केंद्रीय अध्यक्ष रेशमलाल यादव, एस.सी. मंसूरी, एस.डी. मानिकपुरी, अनिरूद्ध सिंह, तरूण राहा, अमृतलाल चंद्रा, जी. कुरियन, एस.डी. तिवारी, फैयाज अंसारी ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी है।

ranjan photo
Admin

Spread the word