March 1, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से चुलेश्वर राठौर ने की भेंट, दी बधाई

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा चुलेश्वर राठौर ने माता कौशल्या की भूमि और प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर निवास रायपुर में विष्णु देव साय से मुलाकात कर मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को कोरबा जिला के हरदीबाजार आने के लिए आमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि साय के मुख्यमंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ के किसान, युवा, महिला, गांव, शहर का निश्चित रूप से चहुंमुखी विकास होगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word