February 28, 2026

खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर लगी रोक

कोरबा। खरमास प्रारंभ हो चुका है। इसके साथ ही शुभ कार्यों पर रोक लग गई है। माहभर विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं होंगे। इस अवधि को मलमास भी कहा जाता है। माहभर बाद 14 जनवरी 2024 को मलमास समाप्त हो जाएगा। ग्रहों के राजा सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास शुरू हो हो गया है। वहीं 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश कर उत्तरायण होने के साथ मलमास समाप्त होगा।
ज्योतिषविदों के अनुसार साल में 12 संक्रांतियां होती हैं। इसमें से धनु सक्रांति विशेष है। सूर्य जब धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो धनु संक्रांति होती है। सूर्य जब धनु और मीन में प्रवेश करते हैं तो मलिन हो जाते हैं, क्योंकि गुरु प्रधान राशि में सूर्य का आना शुभ नहीं होता है। इन्हें क्रमश: धनु संक्रांति और मीन संक्रांति कहा जाता है। इस दौरान मुंडन, सगाई, शादी और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों पर विराम लग जाता है। वहीं देवउठनी एकादशी के बाद शुरू हुआ शादियों का सिलसिला एक माह के लिए थम जाएगा। इस दौरान दिसंबर के शुरुआती दिनों के शुभ मुहूर्त में कई शादियां हुई हैं। खरमास के दौरान शादी जैसे मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। साथ ही इस अवधि में मकान निर्माण की शुरुआत या संपत्ति की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। खरमास में नया कार्य या व्यापार शुरू नहीं करना, द्विरागमन, कर्णवेध और मुंडन जैसे कार्य भी नहीं करना चाहिए। दैनिक अनुष्ठान के अलावा बड़े धार्मिक अनुष्ठान भी ना करें।

ranjan photo
Admin

Spread the word