February 28, 2026

बोईदा धान खरीदी केंद्र पर मनमानी, धान पास कराने के नाम पर मांगे जा रहे पैसे

कोरबा। कोरबा जिले के पाली विकासखंड के हरदीबाजार क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोईदा में धान खरीदी केंद्र पिछले एक वर्ष पहले खुला है। यहां किसानों से पैसे मांगे जाने का मामला सामने आया है। कर्मचारी किसानों से पैसे लेकर धान खरीद रहे हैं। किसानों की मानें तो किसी से एक हजार तो किसी से 7 सौ रुपये तक वसूला जा रहा है। किसानों ने कर्मचारियों व प्रबंधक को जल्ट हटाने की मांग की है। इस संबंध में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल को पत्र लिखकर किसान अवगत करा चुके हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word