October 6, 2024

सृष्टि महिला समिति ने चलाया सघन डेंगू जागरूकता अभियान

0 क्रिसमस पर्व का किया गया आयोजन
कोरबा।
श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्ष पूनम मिश्रा और उनके सहयोगियों के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाते हुए कोरबा शाखा सृष्टि महिला समिति क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में सघन डेंगू जागरूकता अभियान चला रही है। अब तक 5 ग्रामों में अभियान के साथ-साथ कुल 150 मच्छरदानी का वितरण किया जा चुका है। इसी क्रम में गजरा बस्ती, बल्गी उपक्षेत्र में डेंगू के सघन जागरूकता अभियान चलाया गया, जहां कुल 75 मच्छरदानी का वितरण किया गया। इस तरह इस सत्र में गांवों तथा बस्तियों में सृष्टि महिला समिति कोरबा क्षेत्र के द्वारा कुल 225 मच्छरदानियों का वितरण किया गया है।
इस अवसर पर डॉ. अंजु सिन्हा ने आमजनों को डेंगू के लक्षण, बचाव तथा उपचार का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के साथ ही क्रिसमस पर्व के शुभ संदेश के साथ उपस्थित 20 बच्चों के साथ केक काटा गया और सभी को फूड पैकेट्स तथा उपहार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में श्वेता पन्ड्या अध्यक्षा सृष्टि महिला समिति के मार्गदर्शन में अनुपमा सिन्हा, दीप्ति प्रधान, संगीता मावावाला, प्रमिला सिंह, अंजु गायकवाड़, संगीता रॉय, मीनू सिंह, रीना रॉय, बीथिका मंडल, रूपा प्रसाद, संगीता ठाकुर, प्रतिमा बिन्द, मंजरी भार्गव, विभा शुक्ला, अर्चना शिंदे, सोनिया खूंटे, धनलक्ष्मी सूर्यवंशी, वंदना शर्मा, रिंकू चौधरी, अंजली सिन्हा, मीरा मिश्रा, आशा कुमार, मनोरमा शाह, रंजीता धामोधरण, वाणी बोर्रा, नेहा श्रीवास्तव, दिशा खंडेलवाल, नीतू ठाकुर, दीपाली बोहरा, अनुराधा कुमार, शांति कंवर, वृस्तपति मोंगरे तथा डॉ. नेहा साहू, अपर्णा मिर्धा की सक्रिय उपस्थिति रही।

Spread the word