October 6, 2024

शिवजी की भक्ति करने से जन्म-जन्मांतर तक होती है पुण्य की प्राप्ति : नारायण

0 कला मंदिर विकास नगर कुसमुंडा में श्री शिव महापुराण कथा
कोरबा।
श्री शिव महापुराण कथा एवं रूद्राभिषेक का आयोजन कला मंदिर विकास नगर कुसमुंडा में 18 दिसंबर से जारी है। आचार्य नारायण महाराज रायपुर-जांजगीरी निवासी के द्वारा श्री सिद्धेश्वर महादेव महापुराण कथा का रसपान कराया जा रहा है।

कथा के दूसरे दिन महाराज ने अपने मुखारविंद से भगवान शिव की भक्ति की महिमा का रसपान कराया। इस दौरान महाराज ने बताया कि श्री सिद्धेश्वर महादेव शिव की भक्ति करने से जन्म-जन्मांतर तक पुण्य की प्राप्ति होती है और इसी तरह अपने एकाग्र मन से खुले स्थान में भगवान शिव की स्तुति करने से मन को शांति मिलती है। कथा का मुख्य यजमान कृष्ण कुमार साहू, कमलेश्वरी साहू, जीतराम, कौशल्या देवी, सखाराम साहू, स्नेह लता साहू, कुंजल गोसाई, लक्ष्मीनिया देवी हैं। कार्यक्रम का अध्यक्ष प्रकाश कुमार भोसले, सचिव मनीष मिश्रा, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार साहू, कार्यकारिणी अध्यक्ष हर प्रसाद देवांगन है। कथा कुसमुंडा के विकास नगर में लगातार तीस वर्ष से हो रहा है। इस वर्ष रायपुर के जांजगीर से पहुंचे नारायण महाराज अपने मुखाग्र बिंद से संगीतमय कथा का रसपान श्रोताओं को करा रहे हैं।

Spread the word