पंजाबी सनातन सभा कोरबा ने कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन का किया भव्य स्वागत, देखें वीडियो…

0 लखन ने नवीन अरोरा को गले लगा कर जताया आभार
0 समाज के लोगों ने आतिशबाजी और महामाला व मिठाई खिलाकर किया कैबिनेट मंत्री का स्वागत

कोरबा।
सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद लखनलाल देवांगन पहली बार अपने गृह जिला कोरबा पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह उनका भव्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजनों ने किया ।

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन का स्वागत टीपी नगर स्थित मामाजी बेकर्स के सामने पंजाबी सनातन सभा कोरबा के बैनर तले भी किया गया। यहां बड़ी संख्या में पंजाबी सनातन सभा के लोग लखनलाल देवांगन का स्वागत करने मौजूद थे। जैसे ही कैबिनेट मंत्री लखनलाल का काफिला पंडाल के पहुचा पंजाबी सनातन सभा के सदस्यों ने जमकर आतिशबाजी की।
कैबिनेट मंत्री देवांगन टीपी नगर चौक से पैदल चलते हुए पंडाल में पहुंचे। यहां पंजाबी सनातन सभा के नवीन अरोरा (डायरेक्टर आशीर्वाद पाइंट), भाजपा नेता प्रेम मदान, अनिल कांत अरोरा, गुलशन अरोरा, तिलक राज अरोरा, विजय अरोरा, धीरज अरोरा, अमित बात्रा, नरेश अरोरा, सागर बत्रा, सुनील चौधरी, राजा अरोरा, इंद्रजीत भाटिया समेत काफी संख्या में उपस्थित सदस्यों ने कैबनेट मंत्री देवांगन को महामाला पहना कर व मुंह मीठा करा स्वागत किया।
0 नवीन को गले लगाकर लखन ने जताया आभार
पंजाबी सनातन सभा कोरबा के स्वागत से लखनलाल देवांगन भाव विभोर हो गये और उन्होंने नवीन अरोरा को गले लगा कर आभार जताया। इस मौके पर भाजपा नेता प्रेम मदन ने भी कैबिनेट मंत्री को गले लगा कर बधाई दी।

ranjan photo
Admin

Spread the word