October 6, 2024

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा कोरबा नगर मंडल ने बुजुर्गों को बांटे कंबल

कोरबा। भाजपा कोरबा नगर मंडल द्वारा मोतीसागरपारा हनुमान मंदिर के पास सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री वाजयेपी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर कोरबा नगर मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, नवीन अरोरा, पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल ने अटल बिहारी की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके संघर्ष के दिनों को हम सभी को बताया। कोरबा नगर मंडल की ओर से बुजुर्गों को कंबल बांटा गया।

कार्यक्रम में कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, महामंत्री युगल कैवर्त्य, योगेश मिश्रा, उपाध्यक्ष रामशंकर साहू, दीपा राठौर, मंत्री प्रमिला सागर, पूर्णिमा पासवान, पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल, पार्षद धनश्री साहू, नवीन अरोरा, संयोजक मनोज साहू, वीरू पाहुजा, बंशी महिलांगे, सुनील टेवानी, रुबी चौहान, वैभव शर्मा, शत्रुघन सिंह, शंकर, दिनेश चावरिया, गिरीश नामदेव, सुखदेव सिंह, मनबोध टांडे, पूर्व पार्षद दीपक यादव, बबलू यादव, नेमेश्वरी पवार, प्रमोद साहू, केडी वैष्णव, कैलाश चौहान एवं कोरबा मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the word