October 6, 2024

भक्त प्रहलाद ने हरि का नाम जपते हुए लोगों को भक्ति के मार्ग पर चलाया

0 नावाडीह में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ
-विनोद उपाध्याय

कोरबा (हरदीबाजार)।
संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन उतरदा मोहल्ला नावाडीह में जारी है। कथा का समय दोपहर 3 बजे से हरी इच्छा तक भागवताचार्य पंडित प्रेम शंकर चौबे अपने मुखारविंद से कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा के चौथे दिन जल भरत चरित्र, अजामिल उपाख्यान, नरसिंह अवतार का कथा का रसपान कराया गया।

महाराज ने भगवान विष्णु के अनंत अवतार से जुड़े कथा का रसपान कराते हुए हरि की भक्ति में भक्त प्रहलाद ने हरी नाम का जाप करते हुए भक्ति के मार्ग पर लोगों को चलाया। वहीं प्रहलाद का पिता राक्षस राज हिरण्यकश्यप हरि के नाम जपने वाले पर अत्याचार कर मृत्युदंड दे दिया करता था। पुत्र भक्त प्रहलाद ने भगवान विष्णु का गुणगान करते हुए अपना तन मन हरि के नाम पर अर्पण कर दिया था। इसके कारण हिरण्यकश्यप ने उसके ऊपर अन्य प्रकार के अत्याचार करते हुए भक्त प्रहलाद को मृत्युदंड दिया, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से भक्त प्रहलाद का एक बाल बांका नहीं कर सका। भगवान विष्णु घर में लगे बीम दीवाल तोड़कर भगवान नरसिंह के अवतार के रूप में प्रकट हुए और हिरण्यकश्यप का वध किया। इस दौरान श्यामा देवी शुक्ला, पुष्पेंद्र शुक्ला, नंदनी शुक्ला, फलेंद्र शुक्ला, कल्पना शुक्ला, मुन्नी देवदत तिवारी, चुन्नी कुशल प्रसाद पांडे, शुभम शुक्ला, तारा शंकर शुक्ला, राधे शुक्ला, जय प्रकाश शुक्ला, अदिति, अनय सहित ग्रामीणों ने कथा का रसपान करते हुए पुण्य लाभ लिया।

Spread the word