February 27, 2026

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ का प्रांतीय सम्मेलन 30 दिसंबर को पत्थलगांव में

0 संघ की बैठक में दी गई जानकारी
कोरबा।
छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ जिला कोरबा की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार 28 दिसंबर को संध्या 6 बजे पुरातत्व संग्रहालय घंटाघर कोरबा में अध्यक्ष आरके शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों को 30 दिसंबर को छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ का पेंशनर दिवस समारोह पत्थलगांव जिला जशपुर में आयोजित होगी की जानकारी दी गई। उक्त समारोह में कोरबा जिला से 20 पेंशनर शामिल होंगे, जो 30 दिसंबर को सुबह 8 बजे सुभाष चौक निहारिका से पत्थलगांव के लिए रवाना होंगे।
बैठक में विशेष रूप से आरके शर्मा, प्यारेलाल चौधरी, नंदराम वाविस्टालें, प्यारेलाल चौहान, प्रदीप जायसवाल, एसएस तोमर, डॉ. सीपीएस चंदेल, एनके नामदेव ,अजय पांडे, नागेश चंद्र गौराहा, आरएस चंदेल, आरडी यादव, आरके वर्मा, सीताराम कंवर सहित भारी संख्या में सदस्य शामिल हुए।

ranjan photo
Admin

Spread the word