February 27, 2026

कैरम में अधिवक्ता कमलेश उपाध्याय व पूनम रंगारी रहे विजेता

कोरबा। जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के तत्वावधान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कैरम प्रतियोगिता के प्रभारी अधिवक्ता राजेंद्र साहू को नियुक्त किया गया है। उन्होंने पुरुष व महिला वर्ग की प्रतियोगिता कराई, जिसमें पुरुष वर्ग में 14 एवं महिला वर्ग में 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में विजेता अधिवक्ता कमलेश उपाध्याय व उपविजेता मुरली कर्ष रहे। इसी प्रकार महिला वर्ग में विजेता अधिवकता पूनम रंगारी एवं उपविजेता शिव कंवर रहीं। विजयी प्रतिभागियों को कैरम खेल प्रभारी राजेंद्र साहू, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव नूतन सिंह ठाकुर एवं क्रीड़ा सचिव रवि भगत ने बधाई दी।

ranjan photo
Admin

Spread the word