October 6, 2024

ललित बने जिला केवट निषाद समाज के जिला अध्यक्ष

कोरबा। छत्तीसगढ़ केवट निषाद समाज कोरबा जिला के लिए नये संगठन का चुनाव बीते दिवस हुआ। नए संगठन के चुनाव के लिए कोरबा बुधवारी, केवट भवन सलोरा, दीपका, बरपाली, तिलकेजा में पोलिंग बूथ बना कर 54 इकाई संगठनों से दस-दस मतदाताओं ने अध्यक्षख् महासचिवख् कोषाध्यक्षख् महिला अध्यक्ष एवं युवा अध्यक्ष का चुनाव वोट देकर किया।
तिलकेजा निवासी ललित कुमार कैवर्त जिला अध्यक्ष के लिए विजयी रहे। वहीं महासचिव के लिए सुमेधा निवासी किशन लाल कैवर्त, कोषाध्यक्ष के लिए कोरबा पुरानी बस्ती से संतोष कुमार कैवर्त, महिला अध्यक्ष के लिए एनटीपीसी कोरबा निवासी पूनम कैवर्त एवं युवा अध्यक्ष के लिए सलोरा निवासी जितेंद्र कुमार कैवर्त विजयी रहे। चुनाव पश्चात विजयी प्रत्याशियों को रायपुर प्रदेश संगठन से पर्यवेक्षक अशोक निषाद आदि ने प्रमाण पत्र दिया। इस अवसर पर समाज के संरक्षक हरिश्चन्द्र निषाद, आनंद राम कैवर्त, पूर्व अध्यक्ष कार्तिक राम कैवर्त, कमल कुमार कैवर्त, निवर्तमान अध्यक्ष अजीत कुमार कैवर्त, सलाहकार लक्ष्मण लाल कैवर्त, प्रहलाद कैवर्त, डोरे लाल कैवर्त, सुखदेव कैवर्त, तिलक राम कैवर्त, कुसुमलता कैवर्त, अमृता निषाद, चुनाव अधिकारी राम कुमार कैवर्त, बीडी केवट, राकेश कैवर्त, नारायण कैवर्त, सेवक राम कैवर्त सहित बड़ी संख्या में केवट निषाद समाज के लोग उपस्थित थे।

Spread the word