February 27, 2026

नेशनल ओपन कराटे में कोरबा के खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड व सिल्वर मेडल

कोरबा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 27वें नेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 26 व 27 दिसंबर 2023 को किया गया। प्रतियोगिता में कोरबा के खिलाड़ियों ने भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने दो गोल्ड समेत सिल्वर मेडल हासिल किए। चैंपियनशिप के काता में गरिमा साहू ने गोल्ड, प्रगति दास महंत, दिव्यंका जैन, समग्रता चक्रवर्ती, रिया टंडन, कुमते में गरिमा साहू ने गोल्ड, प्रगति दास, तानिया, समग्रता चक्रवर्ती, दिव्यंका जैन, रिया टंडन व सिवान सोनी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। खिलाड़ियों के कोरबा वापसी पर उनका सम्मान किया गया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर कराटे क्लास के कोच अशोक कुमार यादव ने बधाई दी है।

ranjan photo
Admin

Spread the word