February 26, 2026

समाज रत्न से अलंकृत हुए चुलेश्वर राठौर

विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक ग्वालियर में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि प्रेम नारायण राठौर (भजन सेठ) प्रसिद्ध उद्योगपति रहे। अध्यक्षता देवीलाल राठौर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज राठौड़, कृष्ण गोपाल व समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम छिंदपुर निवासी चुलेश्वर राठौर पिता विश्वनाथ राठौर छिंदपुर (गौटिया परिवार) को उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए समाज रत्न उपाधि के अलंकार से विभूषित किया गया।

ranjan photo
Admin

Spread the word