February 26, 2026

सतनाम प्रांगण एसईसीएल कोरबा में मनाई गई बाबा गुरु घासीदास की जयंती

कोरबा। सतनाम प्रांगण एसईसीएल कोरबा में गुरुवार को बाबा गुरु घासीदार की 267वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन रायपुर प्रवास पर होने के कारण उनके पुत्र रजनीश देवांगन अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि मोहन सिंह प्रधान, एसके बंजारा कार्यकारी निदेशक छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल मड़वा प्रोजेक्ट, करतला के तहसीलदार केके लहरे, स्टाफ ऑफिसर सिविल भानु सिंह, स्टाफ ऑफिसर्स उत्खनन एलआर सूर्यवंशी, कार्मिक प्रबंधक केपी सिंह, अमृता मिलन, सुनीता पाटले, सिस्टा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी खांडे, डॉ. जयपाल सिंह, रमेश जाटवर रहे। अतिथियों ने बाबा गुरु घासीदास के बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। साथ ही बाहर से आए कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित लोगों ने काफी सराहा। अंत में अतिथियों ने आयोजक मंडल के सभी सदस्यों को बेहतरीन कार्यक्रम के निष्पादन के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रदर्शन किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word