October 4, 2024

शक्तिपीठ स्थापना दिवस के संबंध में सीएम साय से मिला प्रतिनिधिमंडल

0 मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होने किया आमंत्रित, सीएम ने दी सहमति
कोरबा।
आगामी 2 मार्च 2024 को शक्तिपीठ बुधवारी कोरबा में मनाए जाने वाले स्थापना दिवस के संबंध में शक्तिपीठ के पदाधिकारियों ने शनिवार को सीएम से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। साथ ही शक्तिपीठ में चलाए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रदान की। मुख्यमंत्री साय ने शक्तिपीठ के कार्यों की प्रशंसा की तथा कार्यक्रम में आने की सहमति प्रदान की। साथ ही सामाजिक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर शक्तिपीठ के संरक्षक मोहन सिंह प्रधान, संगठन प्रमुख रमेश सिरका, बीएस पैंकरा, मांझी सहित सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष सिंह परते के अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा भी उपस्थित रहे।

Spread the word