October 4, 2024

बालको क्षेत्र में पशु कल्याण पखवाड़ा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0 20 श्वान को लगाये एंटी रैबीज के टीके व 3 गौवंश का किया उपचार
कोरबा।
छ. ग. राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड रायपुर की ओर से पशु कल्याण पखवाड़ा कार्यक्रम प्रत्येक जिले के सभी विकासखंडो में चलाया जा रहा है। उसी के तारतम्य में 18 जनवरी को जिले के बालको क्षेत्र में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालको की छात्राओं के नगर में फेरी के माध्यम से हुई। मुख्य तौर पर छात्राओं ने गौमाता के विषय पर स्लोगन नारे प्रस्तुत किये। तदुपरांत स्कूल प्रांगण में मां सरस्वती की पूजन वंदन के पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत सत्कार किया गया। तत्पश्चात् पशु क्रूरता निवारण, पॉलीथिन के दुष्प्रभाव एवं देसी गौमाता आदि विषय पर अतिथियों ने व्याख्यान दिये। साथ ही स्कूल प्रबंधन को सृष्टि की संरक्षक गौमाता संबंधित पुस्तकें भी भेट स्वरुप दी गयीं। कार्यक्रम के साथ ही कैंप का भी आयोजन चल रहा था, जिसमें डॉक्टर की टीम ने एंटी रैबीज के टीके 20 श्वानों पर लगाये एवं 3 गौवंशों के उपचार भी किये।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रजनीश देवांगन युवा भाजपा नेता, विशिष्ट अतिथि चंद्र प्रकाश अग्रवाल विभाग प्रमुख गौ सेवा गतिविधि, सुमेर डालमिया अध्यक्ष चैंबर ऑफ कामर्स, स्कूल प्राचार्य डॉ. निरूपमा तिवारी, वार्ड 39 पार्षद लुकेश्वर चौहान, लालिमा जायसवाल, जिला संयोजक गौ सेवा गतिविधि एवं पशुधन विकास कोरबा के उप संचालक डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. हितेंद्र सोनी, डॉ. सोहम गुर्जर एवं अन्य सभी विभाग के स्टाफ उपस्थित रहे।

Spread the word