February 26, 2026

छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ 22 को मनाएगा दीपोत्सव

कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने प्रदेश के सभी सदस्य और पदाधिकारी को निर्देशित किया है कि 500 वर्षों पश्चात अयोध्या में राम जन्म भूमि में रामलाला की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह दीपोत्सव के रूप में मनाएं। साथ ही सभी अखबार वितरक अपने पाठकों को दीपक उत्सव मनाने तथा घरों में दीए जलाकर खुशियां मनाने का निवेदन करें। टीपी नगर केंद्र में व्यवसायी पीएस चंदेल के मुख्य आतिथ्य में अखबार वितरकों ने खुशियां मनाई।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा व कोरबा जिला अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू, जय सिंह नेताम, लक्ष्मी राठौर, रामा, तपेश्वर राठौर, राजकुमार पटेल, राय सिंह कंवर, अनिल गिरी, कृष्ण कुमार निर्मलकर, बंटी कश्यप, विलसन, देव पटेल, गोलू देवांगन, दिलीप यादव, सुनील साहू, दीपक, यश नेताम, बजरंग ओंकार, राजेश पाल आदि उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word