October 4, 2024

ढेलवाडीह बार उत्सव में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल मांदर की जमकर झूमे

कोरबा। ढेलवाडीह बार उत्सव में शामिल होकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने लोगों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बार महोत्सव के बारे में बताया कि 5 वर्षों में एक बार उत्सव मनाया जाता है, जिसमें 12 दिन की पूजा अर्चना बार राजा एवं बार रानी की विशेष पूजा के साथ ग्राम के समस्त देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की जाती है। गांव के समस्त लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना के साथ बार उत्सव का समापन होता है।
आयोजन में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं समाजसेवी नरेंद्र साहू, गांव की सरपंच अमिता कंवर, भूतपूर्व सरपंच कौशल्या कंवर, उप सरपंच प्रकाश सिंह पैकरा, भाजपा कार्यकर्ता अरविंद सिंह राजपूत, मनोज सोनी, राजेश साहू, टांकेश्वर चंद्र, सरजून सिंह, रामचरण साहू एवं समिति के सदस्य सुबे लाल यादव, धर्म यादव, कुमार सिंह कंवर, हरिहर सिंह कंवर, रामगोपाल कंवर, गजेंद्र पाल, रामायण यादव, तुलाराम, नेतम सिंह कंवर, चंदन सिंह एवं महिला समिति का विशेष योगदान रहा।

Spread the word