October 4, 2024

नेहरू युवा केंद्र के जिला सलाहकार समिति के सदस्य बने विवेक मार्कण्डे

कोरबा। भारत सरकार के केंद्रीय युवा कल्याण और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विवेक मार्कण्डे को नेहरू युवा केंद्र के जिला सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है।

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा सामाजिक सेवा, युवा कार्य, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के श्रेणी के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन (नेयुकेसं) से संदर्भित युवा कार्यक्रम पर जिला सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में नामित करने पर विवेक मार्कण्डे ने भारत सरकार और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को आभार ज्ञापित किया है।

Spread the word