March 4, 2026

मुढ़ाली में पांच दिवसीय संगीतमय रामायण में श्रोताओं की लग रही भीड़

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
ग्राम मुढ़ाली में अखण्ड पंच दिवसीय रामायण का आयोजन समस्त ग्रामवासियों की ओर से किया जा रहा है। 27 जनवरी को निकली भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। 2 फरवरी को मानस गायन रामायण के साथ ही हवन, सहस्त्रधारा, कपिलातर्पण, ब्राम्हण भोजन पश्चात रामचरित मानस का विराम किया जावेगा। समिति ने रामचरित मानस ज्ञान यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से शामिल होने के लिए आग्रह किया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word