October 4, 2024

इंदिरा फेलोशिप के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की हुई घोषणा, छत्तीसगढ़ कोरबा से अवंतिका तिवारी शामिल

कोरबा (गेवरा/दीपका)। इंदिरा फेलोशिप भारतीय युवा कांग्रेस की एक पहल है, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अग्रणी युवा शाखा है। इस फेलोशिप के माध्यम से भारतीय युवा कांग्रेस महिलाओं को उनके हक, हिस्सेदारी, सम्मान और पहचान के संघर्ष में संगठित कर रही है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) ने ऐतिहासिक रूप से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया है और उसे बढ़ावा दिया है। पार्टी ने राजनीतिक प्रतिनिधित्व सहित शासन के विभिन्न पहलुओं में महिलाओं को प्रोत्साहित करने और सशक्त बनाने के प्रयास किए हैं।
अभी हाल ही में राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की सूची की घोषणा हुई है जो महिलाओं के अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर अपनी आवाज उठाएंगे और उनकी प्रतिबद्धता और मूल्यों को लोगों तक पहुंचाएंगे। इसमें छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की अवंतिका तिवारी का नाम शामिल है। अवंतिका डीएवी स्कूल गेवरा की छात्रा रही है। उनके के पिता एसडी तिवारी एसईसीएल दीपका परियोजना में पदस्थ हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को महिलाओं से राजनीति में समान स्थान पाने और देश की नियति को आकार देने के लिए इंदिरा फेलोशिप में शामिल होने की अपील की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत वास्तव में तभी सफल होगा जब महिलाओं को समाज में उचित स्थान मिलेगा। घोषित प्रवक्ताओं में अनम हसन दिल्ली, अश्लेषा सुधीर महाराष्ट्र व अवंतिका तिवारी कोरबा छत्तीसगढ़ शामिल हैं। अवंतिका के शुभ चिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देकर बधाई प्रेषित किया है।
0 अवंतिका ने दीपका का नाम राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया : तनवीर अहमद
इंदिरा फेलोशिप भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त होने पर अवंतिका तिवारी को बधाई देते हुए प्रदेश कांग्रेस के सचिव तनवीर अहमद ने कहा की दीपका क्षेत्र का गौरव राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। कांग्रेस की नीतियों और ऐतिहासिक उपलब्धियों से महिलाओं और युवाओं को जोड़कर लंबे समय से फेलोशिप का कार्य कर रही हैं। अवंतिका तिवारी की इस उपलब्धि से क्षेत्र के कांग्रेसजनों और नागरिकों में प्रसन्नता की लहर है।
0 समाज के युवा पीढ़ी को नई ऊर्जा का संचार होगा, नई आने वाली युवा पीढ़ी को एक नई दिशा मिलेगी : रजनीश तिवारी
इंदिरा फैलोशिप के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की सूची में कोयलांचल क्षेत्र दीपका से ऊर्जावान अवंतिका तिवारी के शामिल होने से समाज को एवं युवा पीढ़ी को नई ऊर्जा का संचार होगा। निश्चित रूप से उनके शामिल होने से आने वाली युवा पीढ़ी को एक नई दिशा मिलेगी।

Spread the word