October 4, 2024

छग अखबार वितरक संघ के पदाधिकारियों ने किया छत्तीसगढ़ी फिल्म सुपरस्टार ईल्स घोष का स्वागत

कोरबा। छत्तीसगढ़ की सुपरहिट फिल्म ले शुरू होगे मया के कहानी की सुपरस्टार ईल्स घोष गुरुवार को कोरबा घंटाघर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में उपस्थिति हुईं। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि छत्तीसगढ़ी पारिवारिक फिल्म छइयां भुइयां जो आज से 24 वर्ष पूर्व रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। हमारी अगली फिल्म छइयां भुइयां पार्ट-2 शीघ्र रिलीज होने वाली है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए उम्र नहीं मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है। आप जितना ज्यादा मेहनत करेंगे सफलता आपको उतनी ही जल्दी मिलेगी। ईल्स घोष ने आयोजन समिति का आभार जताया। इस दौरान छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के जिला अध्यक्ष विपेंद्र साहू व सचिव जय कुमार नेताम ने छत्तीसगढ़ की सुपरस्टार ईल्स घोष का कोरबा आगमन पर पुष्प कुछ देकर स्वागत किया।

Spread the word