February 28, 2026

आत्मानंद विद्यालय सोहागपुर में करियर मार्गदर्शन व समय प्रबंधन पर हुआ कार्यक्रम

-सुखदेव कैवर्त
कोरबा (बरपाली)।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर में सेपवस संस्था के तत्वावधान में करियर मार्गदर्शन व समय प्रबंधन विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय सोहागपुर के प्राचार्य हेम कुमार कुर्रे, डॉ. प्यारेलाल लाल आदिले जेबीडी कॉलेज कटघोरा, फिरत सारथी डायरेक्टर सेपवस संस्था-कोरबा, मनोज गुप्ता इंटरनेशनल अवार्डी, रामनारायण प्रधान व्याख्याता स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय सोहागपुर, महेंद्र कंवर, संजय चौहान संकुल समन्वयक सोहागपुर, बसंत मिरी संकुल समन्वयक खरवानी सहित सेपवस संस्था के जिला समन्वयक अरुण सारथी व ब्लॉक समन्वयक बबलू कुर्रे एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन मनोज प्रधान ने किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word