February 27, 2026

गांगपुर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा

0 26 फरवरी तक पंडित योगेश्वरानंद महाराज करेंगे कथा वाचन
कोरबा।
ग्राम गांगपुर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव का आयोजन किया गया है। 19 फरवरी सोमवार को कथा के शुभारंभ के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। कथा का समापन 26 फरवरी को होगा।

श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान में कथावाचक पंडित योगेश्वरानंद महाराज दीपका वाले हैं जिनके श्रीमुख से श्रोताओं को कथा का रसपान कराया जायेगा। कथा सरोवर प्रसंग में क्रमश: बेदी पूजन सुखदेव आगमन कपिल देवहुति संवाद, ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र, समुद्र मंथन, वामन अवतार, राम कथा, कृष्ण जन्म, कृष्ण लीला, माखन चोरी, गोवर्धन उत्सव, महाराश, रुक्मणी विवाह, द्वारिका वर्णन, सुदामा चरित्र, तुलसी वर्षा, गीता पाठ का वर्णन किया जाएगा।

ग्राम गांगपुर आयोजन समिति ने बताया कि कथा श्रवण करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सायंकाल में भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है। ग्राम गंगापुरवासियों ने श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर कथा श्रवण करने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है।

ranjan photo
Admin

Spread the word