February 27, 2026

महाशिवरात्रि पर शांतिनगर शिव मंदिर में हुई विशेष पूजा, खीर-पूड़ी प्रसाद का किया गया वितरण

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हरदीबाजार शांतिनगर स्थित कंचन बाई राठौर की स्मृति में निर्मित शिवमंदिर में शिवभक्तों ने पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। यह सिलसिला सुबह से शाम तक चलता रहा।
महिला, पुरुष, युवा, बच्चे सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर पहुंच कर भगवान शंकर के प्रिय फूल, बेलपत्र, आंक, धतुरा, कनहेर, गुलबकवली, पलाश फूल, दूबी, बीड़ा पान सहित मौसमी फल, श्रीफल, मीठाई का चढ़ावा अपने महादेव को अर्पित किए। मंदिर संयोजक राजाराम राठौर ने बताया मंदिर स्थापना को आज पूरे 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर में विशेष अनुष्ठान किया गया। साथ ही प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महापर्व के उपलक्ष्य में सुबह 11 बजे शिव जी को भोग लगाकर खीर-पूड़ी प्रसाद का वितरण मंदिर प्रांगण में किया गया।

इस दौरान चुलेशवर राठौर, जगदीश अग्रवाल, संतोष राठौर, विनोद उपाध्याय, विनय चंद्राकर, पिंटू राठौर, पुष्पेंद्र राठौर, विपिन राठौर, कृष्णा कंवर, गजाधर राठौर, अमरिका राठौर, माधुरी राठौर, चंद्रमा कंवर, गोदावरी देवांगन, जगदम्बे राठौर, रश्मि राठौर, ममता राठौर, प्रभा कंवर, पुष्पांजली चंद्राकर, रिंकी कश्यप, आदित्य राठौर, यशु, शिवम, कान्हा, अयांश, बेबी, दादू, प्रियांशु, अंशु, मिष्ठी, हनी, सिपी अग्रवाल सहित शिव भक्तों का विशेष सहयोग रहा।

ranjan photo
Admin

Spread the word