February 27, 2026

गेवरा में महिलाओं की पहली बार निकली बाइक रैली, देखते रह गए लोग

कोरबा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गेवरा में महिला बाइक रैली का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान भी किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस नारी शक्ति का उत्सव महिलाओं के सम्मान के रूप में मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं को उनकी क्षमता सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक तरक्की दिलाने व उन महिलाओं को याद करने का दिन है। गेवरा में नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन की प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष समाजसेवी सारिका यादव के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में बाइक रैली का आयोजन गेवरा स्टेडियम में किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न कार्य क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं शामिल हुईं। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं डॉक्टर, स्टाफ नर्स, शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने वाली टीचर्स, ऑफिशियल स्टाफ, समाजसेवी, गृहणी, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने अपने विचार प्रकट कर महिला उत्थान के विषय को बड़ी प्रमुखता से रखा। बाइक रैली कार्यक्रम का शुभारंभ गेवरा स्टेडियम से किया गया था, जहां उपस्थित सभी महिलाओं ने स्कूटी बाइक से कॉलोनी भ्रमण कर महिलाओं को पुरुषों के बराबर दर्जा दिलाने के लिए नारी शक्ति जिंदाबाद के साथ जय घोष भी किया। गेवरा में महिला दिवस पर पहली बार हो रहे ऐसे आयोजन को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह नजर आया। समाजसेवी सारिका यादव ने इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं का सम्मान किया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐसे आयोजन को सभी से सराहना मिली।

ranjan photo
Admin

Spread the word