February 27, 2026

ठेकेदार ने 10 लाख की लागत से बन रहे नाली की चौड़ाई और ऊंचाई कर दी कम

कोरबा। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 2 में 10 लाख रुपये की लागत से डीएम रोड मुख्य मार्ग पर नाली का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें निगम के अधिकारियों और ठेकेदार की मनमानी से लोग परेशान हैं। नाली की साइज कम कर देने से बारिश के पानी की निकासी ही नहीं होगी।
निगम के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी कि यह नई बात नहीं है। अधिकारी काम को झांकने भी नहीं जाते हैं। इसके कारण ही ठेकेदार मनमानी करते हैं। यह नाली डीएम रोड मुख्य मार्ग के मेन नाली से आकर मिलेगी, लेकिन जहां पर बिजली खंभा है उसके किनारे ही साइज को काम कर दिया है। इसके अलावा ऊंचाई भी कम कर दी गई है। इससे पानी की निकासी नहीं हो पाएगी। बारिश के समय यहां के लोगों को फिर से परेशान होना पड़ेगा। इसी तरह की गड़बड़ी टीपी नगर मुख्य मार्ग में भी की गई थी। इस कारण से बारिश के समय सड़क पर पानी का भराव हो रहा था। पार्षद आरती विकास अग्रवाल का कहना है कि मामले में निगम के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि इसकी जानकारी लेकर सुधार कार्य कराया जाएगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word