February 27, 2026

गर्मी शुरू होते ही देसी फ्रिज और मौसमी फलों का बाजार हुआ गर्म

0 गर्मी से राहत पाने लोग एसी, कूलर, पंखा का करने लगे इस्तेमाल
कोरबा।
मौसम में बढ़ोतरी का क्रम जारी है। गर्मी के मौसम को देखते हुए कुम्हारों ने बड़ी संख्या में मटका तैयार किये हैं। मौसमी फलों की आवक भी शहर में बढ़ गई है। तरबूज, ककड़ी, खीरा सहित अन्य मौसमी फल बाजार में बिक रहे हैं। हालांकि मौसम की करवट से फरवरी माह में मौसमी फल और मटके की मांग कम रही।
मार्च माह में एक बार फिर तापमान में चढ़ाव के बीच तेज धूप लोगों को चूभने लगी है। अधिकतम पारा 35 डिग्री पर पहुंच गई है। दोपहर में गर्मी बढ़ गई। इसी के साथ मटका, मौसमी फल, गन्ना रस की मांग बढ़ गई है। नगर निगम व प्रशासन की ओर से प्याऊ का इंतजाम नहीं किया गया है। मौसम साफ होते ही अब तापमान भी बढ़ने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन में गर्मी और बढ़ेगी। तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

मार्च के शुरुआत में बदली और हल्की बौछार के कारण तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच ही रहा है। अब आसमान भी साफ हो गया है। सुबह 8 बजे से ही धूप तेज होती है। दोपहर में तो धूप चुभने लगती है। बाहर में खड़े रहना भी मुश्किल हो रहा है। अब होली तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। दिन के साथ रात भी गर्म रहेगा। सुबह जरूर मौसम हल्का ठंडा रहता है, लेकिन सूर्य निकलते ही गर्मी की शुरुआत हो जाती है। अब लोग पंखे के साथ ही कूलर भी चलाने लगे हैं। इससे लोगों की सेहत पर भी प्रभाव पड़ रहा है। सर्दी और खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word