October 5, 2024

माता-पिता की सेवा ही सच्ची भक्ति व सेवा : पं. ओमप्रकाश तिवारी

0 बस्ती रोड में श्रीमद् देवी भागवत महापुरणा कथा
-विनोद उपाध्याय

कोरबा (हरदीबाजार)।
श्रीमद् देवी भागवत का आयोजन हरदीबाजार बस्ती रोड निवासी सेवानिवृत प्रचार्य जयसिंह राठौर (गुरुजी) के निवास स्थान पर जारी रहा है। कथा के तीसरे दिन महाराज ने भगवान विष्णु एवं मां दुर्गा की अनंत रूपों से अवतार व साथ ही भक्त और भगवान की जुड़े कथाओं का रसपान कराया। कथा 22 मार्च तक आयोजित है।
कथावाचक पंडित ओमप्रकाश तिवारी (राजू महराज) के मुखारविंद से रोजाना दोपहर 3 से रात 8 बजे तक अमृत रूपी कथा का रसपान कराया जा रहा है। महाराज ने कथा के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को बताया कि जगजननी मां जगदम्बा को सच्चे मन से स्मरण करने मात्र से सभी दुख दूर हो जाते हैं। हम सभी मानव जाति मां के बिना अधूरा है। माता-पिता की सेवा ही सच्ची भक्ती और सेवा है जो जीवन रुपी भवसागर को बैतरणी की तरह तार देती है। मां अपने बच्चों में भेद नहीं करती है सभी से समान प्रेम भाव रखती है। पक्षपात, छल-कपट मां नहीं करती न स्वयं पसंद करती हैं।

कथा का श्रवण करने शुभद्रा राठौर, मंजूषा राठौर, निलेंद्र राठौर, हीरा पांडे महराज, अजय दुबे, डॉ. गणेश प्रभुवा, जगदीश अग्रवाल, विजय जायसवाल, श्री गुप्ता, पप्पू राठौर, राजाराम राठौर, विनोद उपाध्याय, बंटी राठौर, संगीता जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी पहुंच रहे हैं।

Spread the word