October 5, 2024

दुर्लभ प्रजाति के सांपों को संरक्षित करने कोरबा में बनेगा स्नेक पार्क : केदार

कोरबा। लोकसभा चुनाव को लेकर कोरबा में बड़े नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप कोरबा पहुंचे। कोरबा जैसे हाई प्रोफाइल सीट को जीतने के लिए भाजपा पूरा जोर लगा रही है। मंत्री केदार कश्यप कोरबा पहुंचते ही भाजपाइयों में उत्साह का संचार हो गया। सभी ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर कोरबा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय भी मौके पर मौजूद रहीं।
मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश की सभी 11 सीटें भाजपा जीतेगी। पिछली बार कोरबा और बस्तर की सीट भाजपा हार गई थी, लेकिन इस बार उन दो सीटों को भी जीत लिया जाएगा। देश और प्रदेश में जो माहौल है उससे भाजपा जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त है। इसके बाद भी भाजपा का कार्यकर्ता अपने कर्तव्य के प्रति विमुख नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरबा में किंग कोबरा की पर्याप्त मौजूदगी को देखते हुए वन मंत्री ने यहां स्नेक पार्क बनाने की योजना पर काम किया जाएगा। दुर्लभ प्रजाति के सांपों को संरक्षित करने यहां स्नेक पार्क बनाया जाएगा।

Spread the word