February 25, 2026

गोपालपुर शराब दुकान में लूट और उरगा चोरी मामले का आरोपी पकड़ाया

0 पुलिस ने किया 2 बड़े मामलों का खुलासा
कोरबा।
पुलिस द्वारा अवैध कारोबार पर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा विभिन्न थाना क्षेत्र में घटित आपराधिक वारदातों को सुलझाने में भी पुलिस को सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने गोपालपुर शराब दुकान में हुई लूट और उरगा में हुए चोरी के मामले को सुलझाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
पुलिस ने मामले में आरोपी तरूण दास पिता बाला दास (19) साकिन जामपाली थाना भोंजेनगर जिला गंजम (ओडिशा) को गिरफ्तार किया है, जबकि करण दास पिता जगन्नाथ दास (30) साकिन कसीबहारा थाना खल्लारी जिला महासमुन्द और ए. शिनु (40) साकिन आस्का थाना आस्का जिला गंजम (ओडिशा) फरार है। विगत 11 मार्च को थाना दर्री क्षेत्र के गोपालपुर शराब दुकान में लूट की घटना को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अंजाम दिया गया था। 15 मार्च को थाना उरगा अंतर्गत सहकारी बैंक बरपाली से पैसे निकालकर आते हुए प्रार्थी को अज्ञात चोरो के द्वारा उनके पास रखे हुए पैसों को चोरी कर लिया गया था। पुलिस ने दोनों मामले की विवेचना के दौरान आरोपी को पकडकर पूछताछ किया, जिसमें अपना अपराध स्वीकर किया। पूछताछ के दौरान दर्री क्षेत्र के गोपालपुर शराब दुकान में लूट की घटना एवं थाना उरगा अंतर्गत सहकारी बैंक बरपाली के पास चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी की पहचान कार्रवाई भी करवाया गया, जिसमें गोपालपुर शराब दुकान के कर्मचारियों ने आरोपी को पहचाना। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उनके विरूद्ध धारा 458, 394 भादवि तथा थाना उरगा के अपराध क्रमांक 111/2024 धारा 379 भादवि. के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। मामले के फरार दोनों फरार आरोपियों को पुलिस ने जल्द ही पतासाजी कर गिरफ्तार करने की बात कही है।

ranjan photo
Admin

Spread the word