March 17, 2026

पुलिस के हत्थे चढ़े दो सटोरिए, दो मोबाइल व 44246 रुपये बरामद

कोरबा। पुलिस ने दो सटोरियों को पकड़ा है। एक सटोरिया आईपीएल व दूसरा मटका में हार जीत का दांव लगा रहा था। उनके पास से दो मोबाइल व 44246 रुपये बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने गौतम कुमार यादव पिता बंसीलाल यादव (39) साकिन सर्वमंगला नगर बरमपुर और विक्रमजीत जपिता स्वर्गीय वेदराम टंडन (32) निवासी चंदखुरी थाना सरगांव जिला मुंगेली को पकड़ा है। जिले में सभी किस्म के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने अवैध शराब, गांजा,एवं जुआ, सट्टा पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस टीम के द्वारा लगातार सट्टा खेलने वाले एवं खिलाने वाले के ऊपर कार्रवाई किया जा रहा है। साइबर सेल एवं पुलिस टीम को सूचना मिली कि कोरबा शहर के शराब दुकान में आईपीएल में सट्टा खेला जा रहा है। उनके द्वारा अपने मोबाइल में ऑनलाइन रुपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का जुआ सट्टा खेल रहा है कि सूचना पर साइबर सेल एवं सिविल लाइन रामपुर पुलिस की एक विशेष टीम बनाकर रामपुर भट्ठी एवं मानिकपुर बाइपास रोड के पास शराब दुकान में टीम के द्वारा घटना स्थल पहुंचकर घेराबंदी की। यहां गौतम कुमार यादव से एक रेडमी नोट 9 का मोबाइल फोन को चेक करने पर ऑनलाइन सट्टा आईडी बनाकर रुपये पैसे का दाव लगाकर सट्टा खेलते हुए मिला। इस संबंध में पूछताछ किया गया। उसने सट्टा खेलना स्वीकार किया। इसी क्रम में सूचना पर साइबर सेल एवं मानिकपुर पुलिस टीम के द्वारा मानिकपुर स्थित बाइपास रोड शराब दुकान के पास एक व्यक्ति मिला, जिसने अपना नाम विक्रमजीत जपिता होना बताया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन को चेक करने पर ऑनलाइन सट्टा आईडी बनाकर रुपये पैसे का दाव लगाकर सट्टा खेलते हुए मिला। इस संबंध में पूछताछ किया गया। उसने सट्टा खेलना स्वीकार किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word